Advertisement

5000 के इनामी पेरोल जम्पर को किया गिरफ्तार

 


पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा , आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए  थाना सदर हिसार और पी ओ स्टाफ की पुलिस टीम ने 5000 के इनामी पेरोल जम्पर चंदन नगर हिसार निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राजेश कुमार थाना सिविल लाइन हिसार के अभियोग शंख्या 222/2006 u/s 397 IPC और अभियोग शंख्या 157/2005 में 10 साल के कठोर कारावास का सजा याफ्ता था। जो जिलाधीश के आदेशानुसार 15.03.2012 को 6 सप्ताह के लिये पेरोल पर आया था फिर वापस नही गया। जिसे 04.07.2015 को  पेरोल जम्पर घोषित किया। 

     आरोपी को पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। इनामी पेरोल जम्पर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने ASI चंदरभान, ESI भजनलाल, EASI छोटूराम, EASI रामफल और बलजीत सिंह शामिल थे।



No comments:

Post a Comment