Advertisement


 

फतेहाबाद पुलिस द्वारा डीएवी पुलिस स्कूल में कार्यक्रम, शहीदों को किया याद, 



सलाम खाकी न्यूज़


फतेहाबाद, 27 अक्तूबर। पुलिस शहीदों को याद करने के क्रम में आज पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम में विद्यार्थियों द्वारा जहां दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी गई वहीं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी



 प्रस्तुति दी गई। समारोह में पुलिस विभाग से वेलफेयर इंस्पैक्टर रणबीर सिंह, पुलिस लाइन अफसर एसआई महेन्द्र सिंह, रिटायर्ड एसआई ओमप्रकाश, एसआई श्याम लाल तथा स्कूल स्टाफ सहित काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल प्राचार्य अरूण शर्मा ने पुलिस



 अधिकारियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमारे शहीद जवान आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। आज जरूरत है उन पर गर्व करने का, माटी के लालों को सलाम करने का। आज जवानों के बुलंद



 हौसलों की बदौलत ही हम अपने घरों में परिवार के बीच चैन की नींद सो पाते है। उन्होंने विद्यार्थियों से देशसेवा  के लिए तत्पर रहने और शहीदों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति गीत अ वतन-अ वतन तथा इण्डिया वाले..



 नामक गातों की खुशी, विशु, रितिका, गितिका, एंजल, तमन्या, पियूष, विजेता, स्नेहा, वीरागंना, तृष्टि व कोमल में देश भक्ति गीतों की अपनी शानदार प्रस्तुति दी। 



सलाम खाकी न्यूज़

 फतेहाबाद से ब्यूरो चीफ़ उजागर सिंह की रिपोर्ट  


No comments:

Post a Comment