Advertisement

गर्भवती महिलाओं को गोद भर कर किया सम्मानित पोषण माह की जागरूकता के लिए निकाली रैली


झिंझाना 18 सितंबर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म करते हुए उन्हें पोषक पदार्थ देकर

सम्मानित किया ।महिलाओं ने गांव में पोषण माह की जागरूकता के लिए रैली भी निकाली।

   निकटवर्ती गांव दरगाहपुर में दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिला श्रीमती रूपा के निवास स्थान पर पोषण माह को लेकर गोद भराई रस्म का कार्यक्रम रखा गया। जिसके अंतर्गत समूह की महिलाओं ने 2 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म पूरा कर उन्हें पोषक पदार्थ देकर सम्मानित किया, एवं गर्भवती समय के दौरान बरती जाने वाली


सावधानियां एवं खान पीन की जानकारी दी। बताते चलें गांव दरगाहपुर में स्वयं सहायता समूह के 13 समूह भिन्न-भिन्न नामों से कार्यरत हैं। जिनमें आज दुर्गा, कन्हैया, सावन एवं वैष्णवी ग्रुप की महिलाओं ने

कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने रंगोली

बनाकर कार्यक्रम स्थल को सजाया था। कार्यक्रम के संचालन में अनु सरोहा का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

प्रेम चन्द वर्मा

No comments:

Post a Comment