Advertisement

बांदा न्यूज:- अमावस्या की पूजा कर सुहागिनों ने माँगी पति की लंबी उम्र की कामना

बांदा न्यूज:- अमावस्या की पूजा कर सुहागिनों ने माँगी पति की लंबी उम्र की कामना

        आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा:
जनपद में जगह-जगह सुहागिनों ने पीपल वृक्ष की पूजा कर अपने पतियों की लंबी उर्म की प्रार्थना की। ऐसा ही नजारा  जसपुरा थाना क्षेत्र में भी देखने को मिला । जहाँ पर सोमवती आमावस्य के दिन सोमवार को महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घ आयु की कामना की। सुबह सूर्य उदय के बाद महिलाओं ने पीपल वृक्ष और तुलसी की विधिपूर्वक पूजा की। इसके बाद इच्छानुसार खाद्य व अन्य वस्तुओं से 108 परिक्रमा कर घर की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। तदुपरांत ब्राह्मण व मान्य को भोजन कराकर दान-पुण्य किया गया।आप को बता दे कि  महिलाएं ये त्यौहार पति की आयु की आयु बढ़ाने के लिए व्रत रखकर पूजा करती हैं। पूजा करने के बाद ही अन्न ग्रहण करती हैं। इस दिन खाद्य चीजों का दान करना विशेष फलदायी माना जाता है। यह अमावस्या हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। पीपल के वृक्ष में भगवान शिव का निवास मानकर महिलाएं इसकी पूजा करती हैं।
शिव-पार्वती की पूजा शास्त्रों के मुताबिक, सोमवती अमावस्या गंगा स्नान कर दान-पुण्य का विशेष महत्व होता हैं।

No comments:

Post a Comment