Advertisement

बांदा न्यूज:- वृक्ष रोपित कर कलाम साहब को दी गई श्रद्धांजलि: दक्ष परिवर्तन

बांदा न्यूज:- वृक्ष रोपित कर कलाम साहब को दी गई श्रद्धांजलि: दक्ष परिवर्तन

आत्माराम त्रिपाठी/हरीशंकर की रिपोर्ट

बांदा।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, वैज्ञानिक एवं अभियंता के रूप में विख्यात मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की पांचवी पुण्यतिथि में उनकी याद में 83 फलदार पौधे स्वयंसेवी संस्था दक्ष परिवर्तन सेवा संस्थान के द्वारा गौतम पुरवा तुर्रा, कनौजा पुरवा तुर्रा एवं अतर्रा ग्रामीण में रोपित किए गए। कलाम साहब ने सिखाया कि," जीवन में चाहे जैसी भी परिस्थिति क्यों ना हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। मिसाइल मैन के इस संदेश को कोविड-19 को हराने के लिए भी प्रयोग किया जाना चाहिए। कलाम साहब मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला और भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम एवं सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। कलाम साहब को बैलिस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत की मिसाइल मैन के रूप में जाना जाता है। कलाम साहब ने अपने जीवन में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए। कोविड-19 के चलते सामाजिक दूरी को दृष्टिगत रखते हुए वृक्षारोपण संस्था के द्वारा दक्षता पूर्ण तरीके से किया जा रहा है। दक्ष परिवर्तन सेवा संस्थान क्षेत्र के घटते जल स्तर के बारे में अध्ययन कर सतही जल , भूमिगत जल के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से जल जंगल और जमीन के संरक्षण से क्षेत्र को सुनहरा भविष्य देने के लिए प्रयासरत है। संस्था के संस्थापक प्रबंधक प्रवीण कुमार जी ने जानकारी देते हुए बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद, सुशील गौतम , वीरेंद्र रैकवार और कौशल किशोर सिंह आदि  की सक्रिय भूमिका रही। वर्तमान में संस्था द्वारा कोरोनावायरस से बचाव के लिए वीडियो संदेश जारी कर लोगों को चेताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment