Advertisement

बाढ़ बचाव कार्यों के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर संपर्क करें नागरिक




बाढ़ बचाव कार्यों के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर संपर्क करें नागरिक
रतिया, 20 जुलाई।
उपमंडलाधीश सुरेंद्र सिंह बेनिवाल व तहसीलदार विजय सियाल ने संयुक्त रूप से आज यहां बताया कि उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ के आदेशों की पालना में रतिया में बाढ़ बचाव कार्यों के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 01697-251700 व 01697-250048 है। उन्होंने बताया कि बाढ़ बचाव कार्यों एवं किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की 




ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि स्थापित कंट्रोल रूम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूरियां सिफ्ट अनुसार लगाई गई है। उन्होंने कहा कि स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ बचाव कार्यों के लिए रतिया में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का एक व्हाट्सअप गु्रप भी बनाया गया है, जिसमें आपसी तालमेल के साथ अधिकारी व कर्मचारी बाढ़ बचाव कार्यों के लिए अपडेट रहेंगे।

सलाम खाकी न्यूज से
 ब्युरो चीफ़ 
उजागर सिंह की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment