Advertisement

लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप मे 7 लोगों पर मामलें दर्ज, 25 बोतल नाजायज शराब भी बरामद

फतेहाबाद, 11 अप्रैल। लॉकडाउन का उल्लंघन करने व अवैध शराब रखने के आरोप मे पुलिस ने चार मामलें दर्ज कर 7 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। तीन लोगों के कब्जे से पुलिस ने 25 बोतल नाजायज शराब भी बरामद की है। लॉकडाउन का उल्लंघन व शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है। कल शहर टोहाना पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान टिबा बस्ती टोहाना मे निर्माणाधिन मकान पर काम करते चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वही थाना सदर रतिया पुलिस ने निकुवाना व गांव मढ़ से नाजायज शराब रखने के आरोप मे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 20 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। एक अन्य मामले मे थाना सदर टोहाना पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने व नाजायज शराब रखने के आरोप मे जापतेवाला गांव से एक व्यक्ति को 5 बोतल नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही कर रही है।

No comments:

Post a Comment