Advertisement

शामली जनपद के चौसाना पुलिस चौकी में एसडीएम ऊन ने‌ अयोध्या फसले के कारण जनमान्यो को किया एलर्ट

अयोध्या मसले पर फैसले से पूर्व चौकी पर सदभावना बैठक





चौसाना ( शामली ) 6 नवम्बर 2019

            बुधवार को पुलिस चौकी पर अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के सम्भावित फैसला आने से पूर्व पुलिस ने क्षैत्र के समस्या पुजारियों ,मौलवियों व धार्मिक संगठनो के लोगो के संग संयुक्त बैठक की। बैठक में पुलिस ने शान्ति व्यवस्था के लिये पुलिस के सहयोग की मांग की है।

चौसाना पुलिस चोकी पर बुधवार की शाम को सदभावना बैठक आहुत की गई। जिसमें क्षैत्र के मन्दिरो मे कार्य करने वाले पुजारी व मस्जिदो के मौलवियों के साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

 बैठक को सम्बोधित करते हुये चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट कभी भी अपना निर्णय सुना सकता है। जिसको लेकर हमे सतर्क रहना चाहिय और गलत दुष्प्रचार से बचें।

हम सबको कोर्ट के निर्णय का सम्मान करना चाहियें। साथ ही कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून तोंडकर शान्तिभंग करने की कोशिश की गई तो उसको बख्सा नही जायेगा। पुलिस व प्रशासन की नजर में पहली प्राथमिकता अमन व शान्ति बनाये रखना है। इस दौरान ग्राम प्रहरी भी मौजूद रहें।



सलाम खाकी न्यूज चौसाना से सुहेल राणा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment