Advertisement

ललितपुर : महिला लेखपालों से अभद्रता के विरोध में लेखपालों का धरना - प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी

कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपाल



कन्नौज में महिला लेखपाल से अभद्रता से आक्रोशित 




ललितपुर ( उ०प्र०) 27 सितंबर 2019

 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर जनपद कन्नौज में अधिवक्ताओं द्वारा महिला लेखपालों पर जानलेवा हमला महिला लेखपालों के साथ अभद्रता किए जाने एवं कलेक्ट्रेट परिसर में फिर से लेखपालों के साथ मारपीट की पुनरावृति दोहराने के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कन्नौज की घटना में शामिल अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज एफआइआर के अनुसार उनकी गिरफ्तारी प्रैक्टिस पंजीकरण निरस्त करना जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कन्नौज का स्थानांतरण तथा लेखपालों को स्वयं की सुरक्षा हेतु प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी की संस्तुति के आधार पर शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने संबंधी मांगों को लेकर लगातार तीसरे दिन भी कलम बंद हड़ताल करके धरना प्रदर्शन जारी रहा । 


         आज के धरने में राजस्व परिवार से संबंधित सभी घटक यथा राजस्व निरीक्षक संघ रजिस्टार कानूनगो संघ एवं राजस्व संग्रह अमीन संघ प्रदेश के नेतृत्व द्वारा लेखपालों की हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया । उक्त मांगें नहीं मानी गईं तो लेखपाल अनिश्चितकालीन हड़ताल का बहिष्कार पर रहेंगे। आज तहसील प्रांगण में धरना के दौरान रजिस्टार कानूनगो संघ के पदाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, ए.एल.आर.ओ हरिशंकर वर्मा, रजिस्टार कानूनगो एवं राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार निरंजन, जिला मंत्री अभय प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक सदर केशवदास के अलावा लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह बुंदेला, जिला मंत्री ब्रजकिशोर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष मोहनलाल चंदेल, तहसील मंत्री राम रक्षपाल सिंह, तहसील उप मंत्री राकेश साद्य, तहसील कोषाध्यक्ष राजा बाबू मिश्रा,

 तहसील उपाध्यक्ष संतोष कुमार राठौर, विक्रम सिंह निरंजन, विनोद कुमार चतुर्वेदी, संतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, महेश कुमार व्यास, संजीव कुमार मिश्रा, राजेश कुमार खरे, जागेश शुक्ला, राम कुमार तिवारी, सुरेश निरंजन, धीरेंद्र, राजेश माली, अजय प्रताप सिंह, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार जैन, चंद्रभान सिंह, जिनेंद्र कुमार जैन, मुन्नी लाल यादव, राकेश कुमार पटैरिया, लखन लाल कुशवाहा, परशुराम वर्मा, राजेश शर्मा, रामानंद, दिनेश कुमार निरंजन, हरि शंकर, विश्व विजय सिंह बुंदेला, बाबूलाल पंथ, रामकुमार साहू, खूबचंद लोधी, अनिल कुमार कुशवाहा, जसवंत सिंह, रिजवान खान, रवि पंत, प्रमोद कुमार शुक्ला, देवी दयाल, अयूब खान, दीनदयाल मिश्रा, भुवन सिंह, विनोद कुमार रजक, गुलाब चंद प्रजापति, कुंवर बहादुर, निशा चिढार, रश्मि, राजा बाबू मिश्रा एवं समस्त लेखपाल उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता विनोद कुमार चतुर्वेदी द्वारा की गयी।




ललितपुर उत्तर प्रदेश से पत्रकार इंद्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment