Advertisement

Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज़ झिंझाना ( शामली ) से अफजाल की रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज़ झिंझाना ( शामली ) से अफजाल की रिपोर्ट. Show all posts

शामली न्यूज़ : झिंझाना कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन




झिंझाना ( उ०प्र०) 11 फरवरी 2020


 कस्बे में भाजपा कार्यकर्ता बिजेंद्र कश्यप के आवास पर भाजपाइयों  द्वारा एक कार्यक्रम के तहत स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया । इसके अलावा भी कस्बे में दो और स्थानों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया और उनके परिचय के बारे में प्रकाश डाला गया ।

             महापुरुष स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कस्बे के मोहल्ला ताडतला में आई मंगलवार को सुबह भाजपा नेता बिजेंद्र कश्यप के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अनेक भाजपाई उपस्थित हुए । इस अवसर पर मौजूद भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ने श्रद्धांजलि दी इस मौके पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अजय बंसल , राहुल देव गुप्ता मुकेश जैन आनंद चंचल आदि ने संबोधित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया ।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजेंद्र कश्यप तथा संचालन मुकेश जैन ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सतीश कश्यप , राहुल देव गुप्ता , विनोद रोहिल्ला , आनंद चंचल , मुकेश कश्यप , भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय बंसल , मंडल उपाध्यक्ष अक्षय चौहान , धर्मवीर कश्यप , सोनू कश्यप , सूरज कश्यप आदि मौजूद रहे। 

इसके अलावा कस्बे के सेक्टर 2 में डॉक्टर रामनिवास कश्यप के आवास पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । 

यहां पर चंदूलाल कश्यप ने अध्यक्षता की संचालन राहुल देव गुप्ता ने किया । इस दौरान भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश मंत्री रमेश गौड कश्यप ने पंडित जी के जन्म परिचय पर प्रकाश डाला ।






सलाम खाकी न्यूज झिंझाना ( शामली ) से अफजाल की रिपोर्ट

झिंझाना (शामली ) अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिल से किया स्वागत , फैसले के दौरान पुलिस सड़कों पर चेकिंग अभियान में रही , लोग टीवी के सामने जमे रहे । शान्ती - सौहार्द का बहुत अच्छा परिचय दे रहे है झिंझाना व क्षेत्रीय नागरिक

करनाल हाईवे पर बिडौली , अहमदगढ व गाडीवाला पर मुस्तैदगी के साथ संदिग्धों की चैकिंग करती पुलिस

       

                       

अधिकांश लोग फैसला सुनने के लिए अपने ही घरों में टेलीविजन के आगे जमे रहे । इसलिए बाजारों में और दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कुछ कम दिखाई दी ।         

                          

             दोनों फोटो झिंझाना पोस्ट ऑफिस के सामने व्यस्त रहने वाले बाजार के लिए गए हैं । इसका कारण जानने के लिए एक दुकानदार दीपक शर्मा से ने क्या कहा , आप भी सुनिये 👇


                 


  झिंझाना (शामली ) 9 नवंबर 2019

             आज शनिवार 9 नवंबर को अयोध्या विवाद प्रकरण में 70 सालों से विचाराधीन विवाद का सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला आने से इस प्रकरण का पटाक्षेप हो गया । 


इस फैसला सुनने के लिए उत्सुक लोग अपने-अपने घरों में टेलीविजन के सामने जमे रहे । इसलिए बाजारों में भी चहल कदमी कुछ कम नजर आई । इसके अलावा करनाल हाईवे पर भी आज वाहन बहुत कम दिखाई पड़े झिंझाना संवादाता करनाल हाईवे का दौरा किया 👇

                               

दूसरी ओर शांति व्यवस्था काम रखने के उद्देश्य से तैयार जनपद पुलिस अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद दिखाई दी ।

           झिंझाना थाने के बिडौली बोर्डर पर 

                                         
   

                                   

इसके लिए पूरे झिंझाना क्षेत्र को आज 11 सेक्टर में विभाजित किया गया था । हर सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस के साथ अपने अपने पॉइंटों पर अलर्ट दिखाएं दिये और पुलिस संदिग्धो की तलाश मे चैकिंग करती दिखाई दी ।‌

                        

 पुलिस संदिग्धों की तलाश में वाहन चेकिंग भी करते दिखाई दी ।

                     


कोर्ट का फैसला आने के बाद झिंझाना व क्षेत्रवासियों ने फैसले से संतुष्ट होकर शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण रखने में बहुत अच्छा सहयोग अभी तक किया है ।भविष्य में उम्मीद की जा रही है आगे भी सब कुछ ठीक-ठाक ही रहेगा ।


सलाम खाकी न्यूज़ झिंझाना ( शामली ) से अफजाल की रिपोर्ट